हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, मरहूम आयतुल्लाहिल उज़्मा शुबैरी ज़ंजानी (र) के कार्यालय ने उनके निधन के बाद उनकी तक़लीद जारी रखने के संबंध में पूछे गए एक शरई सवाल का जवाब दिया है।
मरहूम मरजा की तक़लीद जारी रखने का हुक्म
प्रश्न: आयतुल्लाहिल उज़्मा शुबैरी ज़ंजानी (र) के निधन को देखते हुए, उनके मुक़ल्लिदों के लिए उनकी तक़लीद जारी रखने के संबंध में क्या हुक्म है?
उत्तर: मरहूम मरजा (र) के फ़तवे और अन्य बड़े मराजे तक़लीद के फ़तवों को ध्यान में रखते हुए, यदि कोई मुक़ल्लिद दिवंगत मुज्तहिद को इल्मी योग्यता (आलमियत) के लिहाज़ से जीवित मुज्तहिदों के बराबर या उनसे अधिक योग्य समझता है, तो उसके लिए दिवंगत मुज्तहिद की तक़लीद जारी रखना वाजिब है।
आपकी टिप्पणी